Lakhimpur Kheri news : पानी निकासी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, समाधान की मांग
ग्रामीणों ने गांव में पानी निकासी की गंभीर समस्या को लेकर मंगलवार को उपजिलाधिकारी पुष्पक कुमार को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
ग्रामीणों ने गांव में पानी निकासी की गंभीर समस्या को लेकर मंगलवार को उपजिलाधिकारी पुष्पक कुमार को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

उमेश कुमार शर्मा (संवाददाता)
मोहम्मदी (खीरी)। तहसील मोहम्मदी क्षेत्र के मूड़ानिजाम चौकी अंतर्गत ग्राम गेहूंआ के ग्रामीणों ने गांव में पानी निकासी की गंभीर समस्या को लेकर मंगलवार को उपजिलाधिकारी पुष्पक कुमार को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में घरेलू एवं वर्षा जल निकासी के लिए उपयोग में आने वाली सरकारी भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है। इससे पानी के प्राकृतिक बहाव में बाधा उत्पन्न हो रही है और आने वाले बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या बढ़ने की आशंका है।
ग्रामीणों के अनुसार जब उन्होंने इस कार्य का विरोध किया तो विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसके बाद डायल 112 पर सूचना भी दी गई। हालांकि, उनका कहना है कि समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में मूड़ानिजाम पुलिस चौकी पर भी प्रार्थना पत्र दिया था तथा पानी निकासी की व्यवस्था और तालाब की खुदाई कराने की मांग उठाई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और जन शिकायत पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई, फिर भी अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो सकी। लगातार प्रयासों के बावजूद समाधान न मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी है।
मंगलवार को ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल तहसील पहुंचा और उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कराने तथा पानी निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो मानसून के दौरान गांव में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
अब ग्रामीणों की निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं और उन्हें उम्मीद है कि उनकी समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।
सम्बंधित खबर
अपना जिला