Sonbhadra News :वीडियो वायरल होने के बाद लेखपाल निलंबित, एसडीएम ने जाँच नायब तहसीलदार को सौपी
बीजेपी भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की दुहाई देती है लेकिन इसी जीरो टॉलरेंस का शिकार उनके मंडल महामंत्री आ गए। आरोप है कि जमीन के सीमांकन के नाम पर कानूनगो और लेखपाल उनसे 25 हजार रुपये

AI जनरेटेड बैनर ----
sonbhadra
7:43 PM, October 9, 2026
दुद्धी (सोनभद्र )। दुद्धी तहसील के एक लेखपाल का पैसे लेने एवं बातचीत का वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम दुद्धी अशोक कुमार गुप्ता ने तत्काल प्रभाव से लेखपाल को निलंबित कर दिया हैं। निलंबन के दौरान उक्त लेखपाल रजिस्ट्रार कार्यालय से संबध रहेगा। पुरे मामले की जाँच नायब तहसीलदार पश्चिमी को सौपी गई हैं। एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि लेखपाल को निलंबित किया गया हैं और मामले की जाँच नायब तहसीलदार से करायी जा रही है।
जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता लक्ष्मी प्रसाद ने क्षेत्रीय कानूनगो राजनाथ और लेखपाल विमलेश पर जमीन के सीमांकन के नाम पर 25 हजार रुपये मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र के अनुसार, लक्ष्मी प्रसाद निवासी अरझट, पोस्ट सेंधूर, बभनी ने बताया कि वह पिछले लगभग 10 वर्षों से भाजपा में विभिन्न दायित्वों पर कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह मंडल महामंत्री के पद पर कार्यरत हैं।शिकायतकर्ता का आरोप है कि गाटा संख्या 716/717, देवरीहवां में जमीन का सीमांकन कराने के लिए क्षेत्रीय लेखपाल विमलेश और कानूनगो राजनाथ ने कथित तौर पर 25 हजार रुपये की मांग की थी। उनका दावा है कि काफी बातचीत के बाद 10 हजार रुपये देने पर सीमांकन का कार्य पूरा किया गया। लक्ष्मी प्रसाद के मुताबिक, उन्होंने 21 जुलाई 2026 को सीमांकन के लिए उपजिलाधिकारी के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। इसके बाद उपजिलाधिकारी ने टीम गठित कर सीमांकन कराने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद राजस्व कर्मियों की कथित मांग से वह काफी आहत हैं।शिकायतकर्ता ने अपने शिकायती पत्र में दावा किया है कि कथित अवैध वसूली से संबंधित साक्ष्य वीडियो उनके पास उपलब्ध हैं। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में राजस्व विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ इस तरह की अन्य शिकायतें भी सामने आ रही हैं। मामले में निष्पक्ष जांच कराकर आरोपों की सत्यता सामने लाने और दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई है।
आपको बता दें कि अभी ओबरा में सर्वे कानूनगो पर पैसा लेने का वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी ने कार्यवाही किये दो दिन भी नहीं बीता कि बभनी में पैसे लेने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वालरल हो रहा है।




