Lakhimpur Kheri news : सड़क पर बाघिन संग दिखे तीन शावक, वीडियो वायरल होने से ग्रामीणों में बढ़ी दहशत
मझगई वन रेंज क्षेत्र में बुधवार रात सड़क पर एक साथ बाघिन और उसके तीन शावक दिखाई देने से आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
मझगई वन रेंज क्षेत्र में बुधवार रात सड़क पर एक साथ बाघिन और उसके तीन शावक दिखाई देने से आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया।

ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
लखीमपुर खीरी। मझगई वन रेंज क्षेत्र में बुधवार रात सड़क पर एक साथ बाघिन और उसके तीन शावक दिखाई देने से आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया। सड़क पर घूम रहे बाघों का वीडियो कार सवार युवकों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
जानकारी के अनुसार, धर्मापुर से कोलवा फार्म जाने वाले मार्ग पर बुधवार रात करीब आठ बजे एक पुलिया के पास बाघिन अपने तीन शावकों के साथ सड़क पर बैठी दिखाई दी। कोलवा फार्म निवासी काकू सिंह और गुरजीत सिंह कार से घर लौट रहे थे। अचानक बाघों को सामने देखकर उन्होंने कार रोककर मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
बताया गया कि बाघिन और उसके शावक करीब पांच मिनट तक सड़क पर मौजूद रहे। रास्ता खाली कराने के लिए युवकों ने कार का हॉर्न बजाया, जिसके बाद बाघिन अपने शावकों के साथ सड़क से हटकर पास के गन्ने के खेत की ओर चली गई।
घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी बाघों की मौजूदगी देखी जा चुकी है। रात के समय ग्रामीणों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत महसूस हो रही है।
मझगई वन रेंज के रेंजर अंकित सिंह के अनुसार, घटनास्थल के आसपास जंगल का क्षेत्र है और पूर्व में भी बाघों की मौजूदगी सामने आ चुकी है। वीडियो मिलने के बाद वन विभाग की टीम को मौके पर भेजकर निगरानी शुरू कर दी गई है। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे रात में अकेले बाहर न निकलें, बाघों के नजदीक जाने या उनका पीछा करने की कोशिश न करें और किसी भी वन्यजीव की सूचना तत्काल वन विभाग को दें।
सम्बंधित खबर