Lakhimpur Kheri news : नाबालिग के गर्भवती होने के मामले में तीन पर आरोप, पुलिस जांच में जुटी
थाना हैदराबाद क्षेत्र के अजान कस्बे में एक नाबालिग किशोरी के गर्भवती होने का मामला सामने आया है।

Ai जेनरेटेड फोटो
lakhimpur kheri
9:03 PM, September 22, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
लखीमपुर खीरी। थाना हैदराबाद क्षेत्र के अजान कस्बे में एक नाबालिग किशोरी के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने तीन लोगों पर कई महीनों तक किशोरी का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। परिजनों के मुताबिक किशोरी करीब पांच माह की गर्भवती है।
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि मामले की जानकारी होने के बाद कुछ लोगों ने किशोरी को गोला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर गर्भपात कराने का प्रयास किया। आरोप है कि इसके लिए एक आशा कार्यकर्ता को भी साथ लेने की कोशिश की गई। हालांकि, परिजनों को जानकारी मिलने के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और किशोरी को आवश्यक चिकित्सीय सुविधा व सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
पुलिस का पक्ष: थाना प्रभारी हैदराबाद महेश पाठक के अनुसार, परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




