Lakhimpur Kheri news : 8 वर्षीय मासूम का शिकार करने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद, वन विभाग की कार्रवाई से लोगों ने ली राहत की सांस
पढ़ुआ क्षेत्र में पिछले कई दिनों से दहशत का कारण बना आदमखोर तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
पढ़ुआ क्षेत्र में पिछले कई दिनों से दहशत का कारण बना आदमखोर तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया।

ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
लखीमपुर खीरी। थाना पढ़ुआ क्षेत्र में पिछले कई दिनों से दहशत का कारण बना आदमखोर तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। रविवार को वन विभाग की टीम ने लगातार प्रयासों के बाद तेंदुए को सफलतापूर्वक पकड़ लिया, जिससे क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली।
गौरतलब है कि करीब 10 दिन पहले पढ़ुआ थाना क्षेत्र के बाबागंज गांव में 8 वर्षीय मासूम गोलू पर तेंदुए ने हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया था। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल था और ग्रामीण लगातार तेंदुए को पकड़ने की मांग कर रहे थे।
वन विभाग की टीम कई दिनों से तेंदुए की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी। रविवार को लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ फंस गया, जिसके बाद उसे सुरक्षित कब्जे में ले लिया गया। तेंदुए के पकड़े जाने की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने राहत व्यक्त की और वन विभाग की टीम के प्रयासों की सराहना की।
वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे जंगल या खेतों के आसपास सतर्क रहें तथा किसी भी वन्यजीव की गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल विभाग को सूचना दें।
सम्बंधित खबर