Lakhimpur Kheri news : सावन मेले की सुरक्षा की कमान फिर रविंद्र कुमार पांडे के हाथ, एसपी ख्याति गर्ग ने बनाया मेला प्रभारी
छोटी काशी गोला गोकरनाथ में शुरू होने वाले पवित्र सावन मेले की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी एक बार फिर अनुभवी पुलिस अधिकारी रविंद्र कुमार पांडे को सौंपी गई है।

lakhimpur kheri
1:36 PM, July 29, 2026
ऋषि कुमार (संवाददाता)
लखीमपुर खीरी। छोटी काशी गोला गोकरनाथ में शुरू होने वाले पवित्र सावन मेले की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी एक बार फिर अनुभवी पुलिस अधिकारी रविंद्र कुमार पांडे को सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग ने उन्हें मेला प्रभारी नियुक्त किया है।
रविंद्र कुमार पांडे इससे पहले गोला कोतवाली में अपराध निरीक्षक के रूप में तैनात रह चुके हैं। उन्होंने पूर्व में गोला चैती मेला तथा पिछले वर्ष के सावन मेले को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी कार्यशैली और जनसंपर्क से प्रभावित होकर स्थानीय व्यापारियों ने उन्हें सम्मानित भी किया था।
हाल ही में मैगलगंज कोतवाली प्रभारी के रूप में भी उन्होंने कई उल्लेखनीय खुलासे कर अपनी अलग पहचान बनाई। अब सावन मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और सुगम दर्शन की जिम्मेदारी एक बार फिर उनके कंधों पर होगी।को मिली जिम्मेदारी




