UP News : मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
अखिलेश यादव ने कहा कि राष्ट्रपति से विभिन्न दलों के नेताओं की मुलाकात हुई है और राष्ट्रपति ने इस मामले में प्रमाण मांगे हैं।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
अखिलेश यादव ने कहा कि राष्ट्रपति से विभिन्न दलों के नेताओं की मुलाकात हुई है और राष्ट्रपति ने इस मामले में प्रमाण मांगे हैं।

सैफई। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। इस दौरान शिवपाल सिंह यादव और धर्मेंद्र यादव भी मौजूद रहे।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद अखिलेश यादव ने पत्रकारों और पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए प्रदेश की राजनीति, चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कमजोर सरकारें पुलिस को आगे करती हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त पर सवाल उठ रहे हैं, ऐसे में भारतीय जनता पार्टी चुनाव आयोग के साथ क्यों खड़ी है?
अखिलेश यादव ने कहा कि राष्ट्रपति से विभिन्न दलों के नेताओं की मुलाकात हुई है और राष्ट्रपति ने इस मामले में प्रमाण मांगे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनावों के दौरान भाजपा ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर चुनाव परिणामों को प्रभावित करने की कोशिश की।
सपा अध्यक्ष ने मीरापुर उपचुनाव का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि वहां एक पुलिस अधिकारी ने रिवॉल्वर तानकर मतदाताओं को वोट डालने से रोकने का प्रयास किया था। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने मताधिकार के लिए संघर्ष करना पड़ा और इसके बाद ही वे वोट डाल सकीं।
अखिलेश यादव के इन बयानों के जरिए चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और मतदाताओं के अधिकारों को लेकर सियासी बहस एक बार फिर चर्चा में आ गई है।
सम्बंधित खबर