Lakhimpur Kheri news : जिला जेल में अधिकारियों का औचक दौरा, बंदियों से जानी समस्याएं
जिला कारागार खीरी में मंगलवार को जनपद न्यायाधीश शिव कुमार सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों की संयुक्त टीम ने अचानक निरीक्षण किया।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
लखीमपुर खीरी। जिला कारागार खीरी में मंगलवार को जनपद न्यायाधीश शिव कुमार सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों की संयुक्त टीम ने अचानक निरीक्षण किया। टीम में सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता, एडीएम (न्यायिक) बृजपाल सिंह और एएसपी समेत अन्य अधिकारी शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान जेल की व्यवस्थाओं, भोजन की गुणवत्ता और बंदियों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली गई।
जनपद न्यायाधीश ने विभिन्न बैरकों में बंदियों से बातचीत कर उनके मुकदमों की स्थिति जानी। उन्होंने यह भी जानकारी ली कि बंदियों को अपने मामलों की पैरवी के लिए अधिवक्ता उपलब्ध हैं या नहीं। बंदियों ने अधिवक्ता नियुक्त होने की जानकारी दी।
अधिकारियों ने जेल की रसोई का निरीक्षण कर बंदियों के लिए तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता भी परखी। जांच के दौरान भोजन संतोषजनक पाया गया। इसके अलावा बोर्ड ऑफ विजिटर्स से जुड़े अभिलेखों का भी अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश ने जेल में निरुद्ध बंदियों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि बंदियों के अलग-अलग समूह बनाकर योजनाओं की जानकारी और आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाए।
जिला समाज कल्याण अधिकारी को जेल में विशेष शिविर लगाकर पेंशन से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए गए। वहीं जिला उद्योग केंद्र को पात्र एवं इच्छुक बंदियों की पहचान कर उन्हें स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं का प्रशिक्षण देने के लिए बैच तैयार करने को कहा गया।
अधिकारियों ने जेल प्रशासन को व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने तथा पात्र बंदियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सम्बंधित खबर