Lakhimpur kheri news : एमएलसी चुनाव की सुरक्षा को लेकर सपा गंभीर, डीएम को सौंपा ज्ञापन
शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के नाम ज्ञापन सौंपा।

lakhimpur kheri
7:03 PM, October 16, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
लखीमपुर-खीरी। लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के नाम ज्ञापन सौंपा। 23 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित चुनाव के मद्देनजर पार्टी ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग उठाई।
ज्ञापन में मतदान से लेकर मतगणना और परिणाम घोषित होने तक पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात करने, संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी और वेबकास्टिंग कराने की मांग की गई। इसके साथ ही स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा तथा मतपेटियों के सुरक्षित परिवहन की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव, जिला महासचिव अंसार महलूद, पूर्व एमएलसी शशांक यादव, पूर्व मंत्री डॉ. आर.ए. उस्मानी, पूर्व विधायक रामसरन समेत पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव प्रक्रिया के दौरान निष्पक्षता बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।




