Lakhimpur kheri news : दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग ने शारदा नदी के निकट बनाए गए विसर्जन स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।

lakhimpur kheri
7:17 PM, October 19, 2026
- सुरक्षा, बैरिकेडिंग और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
लखीमपुर-खीरी। आगामी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग ने शारदा नदी के निकट बनाए गए विसर्जन स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विसर्जन मार्ग, घाट की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और यातायात प्रबंधन का जायजा लिया। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को विसर्जन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।




