Lakhimpur Kheri news : शराब के नशे में विवाद के बाद दामाद की हत्या, पत्नी समेत तीन गिरफ्तार
भीरा थाना क्षेत्र के पल्हनापुर में हुए दामाद हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
बिजुआ खीरी। भीरा थाना क्षेत्र के पल्हनापुर में हुए दामाद हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी रोशनी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात पंकज और उसकी पत्नी रोशनी के बीच शराब के नशे में विवाद हुआ था। इसके बाद रोशनी ने अपने भाई सुनील को बुलाया। आरोप है कि सुनील ने साथी अजीत के साथ मिलकर पंकज पर हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने सुनील और अजीत को कटैंया मोड़ के पास, जबकि रोशनी को संगम सिटी मैलानी रोड से गिरफ्तार किया। कार्रवाई थानाध्यक्ष अमित पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।