Lakhimpur Kheri news : मूड़ा निजाम चौकी में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र की मूड़ा निजाम चौकी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

lakhimpur kheri
8:45 PM, June 7, 2026
उमेश कुमार शर्मा (संवाददाता)
मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र की मूड़ा निजाम चौकी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, ताजियादार और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार राय ने लोगों से आपसी भाईचारा, सौहार्द और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी त्योहार प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश देते हैं, इसलिए मोहर्रम को भी परंपराओं के अनुरूप एवं सादगी के साथ मनाया जाए।
अधिकारियों ने ताजियादारों से निर्धारित मानकों का पालन करने का अनुरोध करते हुए कहा कि ताजियों की ऊंचाई 12 फीट तक ही रखी जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि किसी प्रकार की नई परंपरा या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो तथा सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हों।
बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी उमेश चंद्र चौरसिया, कार्यवाहक चौकी प्रभारी महेंद्र यादव सहित पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। इसके अलावा विभिन्न गांवों के प्रधान, प्रधान प्रतिनिधि, ताजियादार एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों ने भी भाग लिया और मोहर्रम पर्व को आपसी सहयोग एवं सौहार्द के साथ मनाने का संकल्प व्यक्त किया।




