Lakhimpur kheri news : मिशन शक्ति 6.0: तहसील सदर में आयोजित पिंक बूथ समाधान दिवस, क्षेत्राधिकारी नगर ने सुनी महिलाओं की समस्याएं
मिशन शक्ति अभियान 6.0' के तहत शनिवार को तहसील सदर, जनपद खीरी में पिंक बूथ और तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

lakhimpur kheri
8:43 PM, October 17, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
लखीमपुर खीरी,| उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को पूरी तरह सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे 'मिशन शक्ति अभियान 6.0' के तहत शनिवार को तहसील सदर, जनपद खीरी में पिंक बूथ और तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती महक शर्मा और मिशन शक्ति टीम ने बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना।
कार्यक्रम के दौरान प्राप्त शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महिला संबंधित मामलों के निस्तारण में विशेष संवेदनशीलता बरतने और प्रत्येक पीड़िता को समयबद्ध व उचित सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के मुख्य उद्देश्यों से अवगत कराते हुए महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को प्रेरित किया कि वे किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में बिना किसी भय या संकोच के सीधे पुलिस से संपर्क करें और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सहायता सेवाओं का खुलकर लाभ उठाएं। खीरी पुलिस महिलाओं की सुरक्षा और उनकी शिकायतों के निष्पक्ष व प्रभावी निस्तारण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।




