Lakhimpur Kheri news : खीरी पुलिस में बड़ी कार्यवाही, उप निरीक्षक उमराव सिंह निलंबित
थाना नीमगांव में तैनात उप निरीक्षक उमराव सिंह को कार्य सरकार के दौरान पद के अनुरूप आचरण न करने और आपत्तिजनक बातें कहे जाने के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने तत्काल प्रभाव से निलंबित

lakhimpur kheri
7:49 PM, September 20, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
लखीमपुर खीरी। थाना नीमगांव में तैनात उप निरीक्षक उमराव सिंह को कार्य सरकार के दौरान पद के अनुरूप आचरण न करने और आपत्तिजनक बातें कहे जाने के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रथम दृष्टया मामले में पदीय दायित्वों में लापरवाही, स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता सामने आने पर कार्यवाही की गई। प्रकरण की विभागीय जांच नियमानुसार जारी है। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को पद की गरिमा बनाए रखने और आमजन से शालीन एवं मर्यादित व्यवहार करने के निर्देश दिए हैं।




