Lakhimpur kheri news : दुधवा पर्यटन सत्र का शानदार आगाज, पहले दिन पर्यटकों को दिखे कई बाघ
दुधवा टाइगर रिजर्व के पर्यटन सत्र 2026-27 की शुरुआत रोमांचक रही।

lakhimpur kheri
6:59 PM, November 1, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
पलिया-खीरी। दुधवा टाइगर रिजर्व के पर्यटन सत्र 2026-27 की शुरुआत रोमांचक रही। पहले ही दिन किशनपुर वन्यजीव विहार, मैलानी में सफारी के दौरान पर्यटकों को एक साथ कई बाघों के दीदार हुए। जंगल के राजा को देखकर सैलानी खुशी से झूम उठे और इन यादगार पलों को अपने कैमरों में कैद किया।
हालिया बारिश के चलते मुख्य दुधवा क्षेत्र में रास्ते बाधित होने से किशनपुर में ही सफारी का संचालन किया गया। मौसम की चुनौतियों के बावजूद बाघों की मौजूदगी ने पर्यटकों का उत्साह बढ़ा दिया।
पर्यटकों ने पहले दिन के अनुभव को यादगार बताते हुए वन विभाग की व्यवस्थाओं की सराहना की। वहीं, अधिकारियों के अनुसार किशनपुर के जंगल में बाघों की मौजूदगी यहां के समृद्ध प्राकृतिक आवास का प्रमाण है। पर्यटन सत्र की शानदार शुरुआत से वन विभाग भी उत्साहित है।




