Lakhimpur kheri news : सरकारी जमीन पर दबंगों का कब्जा, ग्रामीणों ने थाना दिवस पर एसडीम को दिया ज्ञापन
ग्राम पंचायत पड़सर के गांव माजरा गेहुआ गांव में हो रहे सरकारी जमीन पर निर्माण को दबंगों ने रोका दिया।

lakhimpur kheri
11:28 AM, March 15, 2026
ऋषि कुमार शर्मा (संवाददाता)
मोहम्मदी खीरी। मोहम्मदी तहसील की ग्राम पंचायत पड़सर के गांव माजरा गेहुआ गांव में हो रहे सरकारी जमीन पर निर्माण को दबंगों ने रोका दिया। इससे पूर्व में बनी नाली का पानी लगतार तालाब में आ रहा है वहीं अब गांव दूसरी ओर से बन रहे नाले से आने वाला पानी को दबग किसम के लोगों ने रोक दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के ही लोगों ने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। जिससे पानी न निकलने से ग्रामीणों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। टीकाराम, बिजेश, अतुल कुमार, विकास, मुकेश कुमार, जगदीश,सचित, कुलदीप वर्मा,कैलाश चंद्र,अविरल कुमार,नितिन श्रीवास्तव,सर्वेश कुमार, अनुपम कुमार आदि ग्रामीणों थाना दिवस मोहम्मदी पर की है,पुलिस चौकी मूड़ा निजाम तथा डायल 112 से भी की है।



