Sonbhadra News : अवैध बालू परिवहन करते एक ट्रैक्टर धराया,वन अधिनियम के तहत कार्रवाई
बीती रात्रि करहिया पश्चिमी बीट अंतर्गत बोधाडीह गांव में बालू के अवैध परिवहन करते वन विभाग की टीम ने एक ट्रैक्टर को पकड़कर किया सीज

सोनभद्र
5:29 PM, October 10, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। वन विभाग ने अवैध बालू के परिवहन के खिलाफ बीते रात्रि में करहिया पश्चिमी बीट अंतर्गत बोधाडीह गांव में अवैध रूप से बालू परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर-बालू लदी ट्राली को जब्त करते हुए एक नामजद समेत एक अज्ञात के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
रेंजर रत्नेश कुमार ने बताया कि बीते रात्रि पकड़े गए अवैध बालू के परिवहन में आरोपी संतलाल पुत्र जयकरन निवासी बोधाडीह,करहिया व एक अज्ञात के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम-1927 (यथासंशोधित 2000) की धारा 41/42 व 69 के तहत अपराध पंजीकृत कर बरामद ट्रैक्टर-ट्राली मय बालू को रेंज परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया है।




