Lakhimpur Kheri news : पल्हनापुर दामाद हत्याकांड में चौथा आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी
पल्हनापुर दामाद हत्याकांड में भीरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

lakhimpur kheri
8:28 PM, September 24, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
-- नहर पटरी पर मजार के पास घेराबंदी कर भीरा पुलिस ने दबोचा, कोर्ट भेजा गया आरोपी
बिजुआ, लखीमपुर खीरी। पल्हनापुर दामाद हत्याकांड में भीरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 19 वर्षीय शिवम पुत्र राधेश्याम निवासी कटैय्या को नहर पटरी पर मजार के पास से पकड़ा। मामले में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।
पुलिस के अनुसार, गुरुवार को सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष अमित पांडेय के नेतृत्व में टीम ने नहर पटरी स्थित मजार के आसपास घेराबंदी की। इसी दौरान हत्या के मुकदमे मु0अ0सं0 370/2026 में वांछित शिवम को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1), 191(2) और 190 के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया।
कार्रवाई में थानाध्यक्ष अमित पांडेय के साथ कांस्टेबल रिषभ जादौन, रिक्रूट कांस्टेबल अभय चौधरी और महिला कांस्टेबल वर्तिका साहू शामिल रहे। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश में जुटी है।




