Lakhimpur Kheri news : तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस
भीरा मुख्य बाजार में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 66 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
भीरा मुख्य बाजार में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 66 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
भीरा (लखीमपुर खीरी)। भीरा मुख्य बाजार में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 66 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, सीता रानी (66), पत्नी राजेंद्र प्रसाद गोयल, बाजार क्षेत्र में थीं, तभी तेज गति से आ रही एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें तत्काल स्थानीय चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं, सूत्रों के अनुसार घायल बाइक सवार को उसके परिजन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुआ ले गए।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
सम्बंधित खबर