Sonbhadra News : चोरों ने घर को बनाया निशाना बनाया, लाखों रुपये का सामान किया पार
इसी बीच चोर घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किए। छत पर चढ़कर लगे दरवाजे के बगल की ईंट तोड़फोड़ कर कुंडी किसी तरह से खोल लिए। घर में कोई नहीं था, इसका भरपूर फायदा चोरों ने उठाया।

sonbhadra
9:12 PM, October 9, 2026
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल (सोनभद्र) । घोरावल कोतवाली क्षेत्र के कनेटी गांव मे चोरों ने एक घर को निशाना बनाया और उसमें रखे लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। कनेटी गांव निवासी ओम प्रकाश त्रिपाठी पुत्र प्रभाशंकर त्रिपाठी एक किसान हैं। कनेटी गांव में उनका मकान है। उन्होंने बताया कि बीते तीन चार दिनों पहले जरूरी काम से रॉवर्ट्सगंज गए थे। घर में कोई सदस्य नहीं था। इसी बीच चोर घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किए। छत पर चढ़कर लगे दरवाजे के बगल की ईंट तोड़फोड़ कर कुंडी किसी तरह से खोल लिए। घर में कोई नहीं था, इसका भरपूर फायदा चोरों ने उठाया। नीचे उतर कर अलग अलग कमरों का ताला चोरों ने तोड़ा। तीन कमरों के अटैची, बक्सा, आलमारी का ताला तोड़ दिया। एक कमरे की आलमारी व उसका लॉकर तोड़ कर उसमें रखा गहना सोने का टाप्स, मंगलसूत्र, चांदी का पायल, छोटे बच्चों की चांदी की करधनी, कड़ा समेत अन्य कुछ जेवर चोरी कर लिया गया। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी तब हुई जब शुक्रवार को वह रॉवर्ट्सगंज से अपने घर कनेटी लौटे। घर पहुंच कर मेन गेट पर देखा तो ताला टूटा हुआ था। भीतर का नजारा देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई। घर के सामान अस्त-व्यस्त पड़े थे और कमरों का ताला टूटा पड़ा था। चोरों ने चोरी करने के बाद गहना समेत महत्वपूर्ण सामानों को साथ लिया और जो नहीं ले जाना था उसे इधर-उधर घर में ही फेंक दिया। इस संबंध मे ओम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि सबसे पहले 112 डायल किया गया। सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची। मौके पर जांच पड़ताल भी की। उसके बाद स्थानीय पुलिस ने घटना के बारे में पहुंच कर जानकारी ली और जांच की। ओम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि लिखित सूचना कोतवाली पर दे दी गई है। पीड़ित ने बताया कि बीते जुलाई में भी इसी तरह घर में लगभग दो लाख रुपये की चोरी इसी तरह से हुई थी।




