Lakhimpur Kheri news : डीसीएम और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौके पर मौत
सम्पूर्णानगर–पलिया मार्ग पर पकरिया गांव के पास हुए भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

lakhimpur kheri
11:47 PM, July 28, 2026
ऋषि कुमार (संवाददाता)
पलिया कलां, लखीमपुर खीरी। दोपहर करीब 3:40 बजे सम्पूर्णानगर–पलिया मार्ग पर पकरिया गांव के पास हुए भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक और डीसीएम के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार का सिर धड़ से अलग हो गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान सरदा पुत्र बलदेव, निवासी मटहिया, थाना भीरा, जनपद लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।




