Sonbhadra News : चेरवाडीह में संदिग्ध मौत मामले में जांच करने पहुंचे एडीशनल एसपी व सीओ
घायलावस्था में नीतीश तिवारी मुख्य मार्ग पर मिला था, जिसे दुर्घटना व हत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही का भरोसा दिया।

sonbhadra
8:35 PM, October 10, 2026
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के चेरवाडीह में नीतीश तिवारी की संदिग्ध मौत मामले में गांव के ही दो युवकों पर गैर इरादतन हत्या में दर्ज प्राथमिकी की गहनता से जांच करने शनिवार को एडिशनल एसपी मोविस टाक व सीओ प्रभात राय घटना स्थल चेरवाडीह पहुंच कर हर विंदुओं पर गहनता से जांच किया।
सीओ ओबरा प्रभात राय ने बताया कि संदिग्ध मौत मामले में पीड़ित परिवार मृतक के पिता द्वारा लगाए गए हर आरोपों व पोस्टमार्टम रिपोर्ट को ध्यान में रखकर गहनता से जांच की जा रही है। घायलावस्था में नीतीश तिवारी मुख्य मार्ग पर मिला था, जिसे दुर्घटना व हत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही का भरोसा दिया।




