Lakhimpur Kheri news : एमएलसी चुनाव के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, शिकायतों पर होगी त्वरित कार्यवाई
लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक एमएलसी चुनाव-2026 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है।

lakhimpur kheri
7:12 PM, September 29, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
लखीमपुर खीरी । लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक एमएलसी चुनाव-2026 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है।
कंट्रोल रूम में आचार संहिता उल्लंघन, बिना अनुमति प्रचार, पोस्टर-बैनर लगाने, प्रलोभन अथवा निर्वाचन संबंधी अन्य अनियमितताओं की शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।
डीएम एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने लोगों से चुनाव संबंधी शिकायतें 05872-271127 पर देने की अपील की है।




