Lakhimpur Kheri news : पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
शारदानगर थाना क्षेत्र में रूखिया मंदिर के समीप एक पेड़ से अज्ञात व्यक्ति का शव लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
लखीमपुर खीरी। जिले के शारदानगर थाना क्षेत्र में रूखिया मंदिर के समीप एक पेड़ से अज्ञात व्यक्ति का शव लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय पुलिस ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव की स्थिति को देखते हुए फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शारदानगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
सम्बंधित खबर
अपना जिला