Lakhimpur kheri news : 20 साल की सेवा के बाद दो वन रक्षक बने वन दरोगा
दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग पलिया में 20 वर्षों से अधिक समय तक निष्ठापूर्वक सेवाएं देने वाले दो वन रक्षकों को वन दरोगा के पद पर पदोन्नति मिली है।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
पलिया खीरी। दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग पलिया में 20 वर्षों से अधिक समय तक निष्ठापूर्वक सेवाएं देने वाले दो वन रक्षकों को वन दरोगा के पद पर पदोन्नति मिली है। राकेश कुमार सिंह और अजय कुमार शर्मा की इस उपलब्धि से उनके परिजनों एवं सहकर्मियों में खुशी का माहौल है।
पदोन्नति के बाद कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग बहराइच के प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा राकेश कुमार सिंह तथा उत्तर खीरी वन प्रभाग लखीमपुर के प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा अजय कुमार शर्मा को नया बैच लगाकर एवं पीकैप पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान दोनों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी गईं।
गौरतलब है कि दोनों कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल की शुरुआत दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग में डाकिया के पद से की थी। अपनी कार्यक्षमता और मेहनत के बल पर पहले वन रक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त की और दुधवा के संवेदनशील एवं वन्यजीव बाहुल्य क्षेत्रों में लंबे समय तक सेवाएं दीं।
इसी वर्ष दोनों का स्थानांतरण अन्य वन प्रभागों में हुआ था। स्थानांतरण के महज छह माह के भीतर वन दरोगा के पद पर पदोन्नति मिलना उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उनकी इस सफलता से विभागीय कर्मचारियों में भी प्रेरणा और उत्साह का संचार हुआ है।
सम्बंधित खबर