Lakhimpur Kheri news : चांदी के नाम पर गिलट गिरवी रखने पहुंची महिला पकड़ाई, पुलिस जांच में जुटी
मेला मैदान चौराहे के पास स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान पर गुरुवार को कथित ठगी का मामला सामने आया।

lakhimpur kheri
8:37 PM, September 24, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
लखीमपुर खीरी। मेला मैदान चौराहे के पास स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान पर गुरुवार को कथित ठगी का मामला सामने आया। दुकान पर चांदी बताकर धातु गिरवी रखने पहुंची एक महिला को दुकानदार ने पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
दुकानदार के मुताबिक महिला समेत सात-आठ लोग पहले भी इसी तरह की धातु चांदी बताकर गिरवी रखकर रुपये ले चुके हैं। दुकान पर जमा धातु की मात्रा धीरे-धीरे करीब आठ से नौ किलो तक पहुंच गई। संदेह होने पर दुकानदार ने धातु की जांच कराई तो वह चांदी के बजाय गिलट निकली।
इसके बाद महिला को रोककर पुलिस की 112 सेवा को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और जांच शुरू कर दी। पुलिस अब गिरवी रखी गई धातु और इससे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।




