Lakhimpur Kheri news : मैगलगंज थाने में लापरवाही पर 8 पुलिसकर्मी निलंबित
मैगलगंज थाना क्षेत्र में दुर्लभ प्रजाति के दोमुंहे सांप (रेड सैंड बोआ) की तस्करी के मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी ने बड़ी कार्रवाई की है।

lakhimpur kheri
9:23 PM, September 29, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
लखीमपुर खीरी । मैगलगंज थाना क्षेत्र में दुर्लभ प्रजाति के दोमुंहे सांप (रेड सैंड बोआ) की तस्करी के मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी के बावजूद मुख्य सूत्रधार व उसके साथियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई न किए जाने को गंभीरता से लेते हुए आठ पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
प्रेस नोट के अनुसार के अनुसार, पुलिस को दोमुंहे सांप की तस्करी की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, लेकिन मामले में आगे की कार्रवाई में लापरवाही और अनुशासनहीनता बरती गई। इसके बाद अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
निलंबित पुलिसकर्मियों में तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, उपनिरीक्षक शुभम कुमार, मुख्य आरक्षी देवेंद्र सिंह यादव, आरक्षी देवेंद्र मिश्रा, राहुल कुमार, रोहित कुमार, रिक्रूट आरक्षी विश्राम सिंह तथा रिक्रूट आरक्षी अमित कुमार यादव शामिल हैं।
पुलिस विभाग की इस कार्यवाई बाद मैगलगंज थाने में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। विभागीय जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




