Lakhimpur kheri : खाई में समाई यात्रियों से भरी बस, एक की मौत और 15 घायल
हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए।

lakhimpur kheri
3:54 PM, October 19, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
लखीमपुर खीरी। जिले के मितौली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। भीखमपुर चौकी क्षेत्र के बरौला फार्म के पास अनियंत्रित बस सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए।
बस में करीब 30 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।




