भारत बन्द : बहुजन समाज पार्टी ने निकाला जुलूस, सौपा ज्ञापन
भारत बन्द के दौरान बहुजन समाज पार्टी के कर्ताओं ने जुलूस निकालकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा आरक्षण को लेकर दिये गए फैसले के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा ।

sonbhadra
4:57 PM, August 21, 2024
आनंद चौबे/मंटू (संवाददाता)
0 कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन पर राष्ट्रपति नामित ज्ञापन दिया
सोनभद्र । बहुजन समाज पार्टी जिलाध्यक्ष बी सागर के नेतृत्व में बुधवार को सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा रामलीला मैदान से जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट तक नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति नामित ज्ञापन एडीएम सहदेव व एडिशनल एसपी कालू सिंह को ज्ञापन सौपा।
वही जिला अध्यक्ष बी0 सागर ने बताया कि बहुजन समाज पार्टी, की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती पूर्व सांसद लोकसभा व राज्यसभा पूर्व मुख्यमंत्री उ०प्र० के आदेशों के अनुपालन में बसपा जिला यूनिट जिला सोनभद्र द्वारा 21 अगस्त 2024, को भारत बंद को पूर्ण समर्थन किया जा रहा है, बहुजन समाज पार्टी, की प्रमुख मांगे निम्नलिखित है-
1. जैसा कि आपको ज्ञात है कि दिनांक 01 अगस्त 2024, को माननीय सुप्रीम कोर्ट के सात सदस्यों की संविधान पीठ द्वारा दविंदर सिंह बनाम पंजाब राज्य, के केस में निर्णय देते हुए कहा है कि एस.सी. एस. टी. वर्गों को आरक्षण देते समय क्रीमी लेयर लागू कराने व इन वर्गों में उप-वर्गीकरण किया जायेगा, जिससे एस. सी. एस. टी. का भारी नुकसान होगा।
2. माननीय सुप्रीम कोर्ट का आदेश दिनांक 01.08.2024, एस.सी. एस.टी. का आरक्षण खत्म कर देगा। जिसे बाबा साहब डा० भीमराव अम्बेडकर जी ने काफी संघर्ष के बाद दिलाया था।
3. महामहिम जी एस.सी. एस.टी. के आरक्षण का मूल आधार सामाजिक शोषण है न कि आर्थिक, देश की आजादी के बाद भी एस. सी. और एस. टी. वर्गो के ऊपर छूआ-छूत और अन्य अनेकों प्रकार के शोषण व उत्पीड़न सहने पड़ रहें है।
4. महामहिम जी चाहे देश में कांग्रेस पार्टी की सरकार रही हो या वर्तमान में भाजपा सरकार हमेशा एस. सी. एस. टी के आरक्षण को खत्म करने के लिए सरकारी नौकरियों को कॉन्ट्रैक्ट के माध्यम से कार्य कराया गया है। सरकारी उपक्रमों (संस्थानों) को निजी हाथों में बेच कर एस. सी. एस. टी. वर्गों को उनके आरक्षण से वंचित कर दिया गया है।




