IND vs PAK T20 WC : भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारतीय धुरंधर ने पाकिस्तान को 61 रनों से धो दिया और सुपर-8 का टिकट हासिल किया ।

news-img

srilanka

5:11 AM, February 16, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारतीय धुरंधर ने पाकिस्तान को 61 रनों से धो दिया और सुपर-8 का टिकट हासिल किया । ईशान के तूफानी अर्द्धशतक के दम पर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए थे। इसके जवाब में पाकिस्तान 114 रनों पर ऑल-आउट हुई । टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह और हार्दिक ने 2-2 विकेट झटके। भारत ने इस जीत के साथ ही टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपने रिकॉर्ड को 8-1 कर लिया है । यह रनों के लिहाज से पाकिस्तान के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की सबसे बड़ी जीत है। 

भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ईशान किशन ने 40 गेंदों पर 77 रन (10 चौके, 3 छक्के) की तूफानी पारी खेली। जबकि तिलक वर्मा (25) और सूर्यकुमार यादव (कप्तान) (32) ने मध्यक्रम संभाला। आखिरी ओवरों में शिवम दुबे (27) और रिंकू सिंह (11* रन 4) ने तेज रन जोड़कर टीम को 175 तक पहुंचाया। इस तरह भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175/7 का बड़ा स्कोर खड़ा किया । पाकिस्तान की ओर से सैम अयूब ने 4 ओवर में 3 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाजी की।

176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शुरुआत के 3 विकेट बहुत सस्ते में निपट गए। इसके बाद पाकिस्तान उबर ही नहीं सका।उस्मान खान (44) ने कुछ संघर्ष किया, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से साथ नहीं मिला। भारतीय गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा और पाकिस्तानी बल्लेबाजों को खुलने नहीं दिया। इस तरह पाकिस्तान 114 रनों पर  ऑलआउट हो गया। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल , वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट झटके।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.