Sonbhadra News : आंधी-पानी ने मचाई तबाही, 12 बिजली के पोल गिरे, 50 गांवों में बिजली गुल
सोमवार की सांय अचानक तेज आंधी तूफान व गरज तड़क के साथ बरसात होते ही कोन क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई ।

sonbhadra
8:49 PM, May 5, 2026
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
० डाला से कोन सब-स्टेशन के बीच 12 पोल गिरा, बिजली बहाल कराने में जुटे कर्मचारी
कोन (सोनभद्र) । सोमवार की सांय अचानक तेज आंधी तूफान व गरज तड़क के साथ बरसात होते ही कोन क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई । सोमवार से लेकर मंगलवार की सांय तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से विकास खण्ड के लगभग 50 गांवों में अंधेरा छाया रहा। सबसे अधिक परेशानी मोबाइल चार्जिंग व पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है । लोगों के घरों में पानी पीने की समस्या उत्पन्न हो गई । वहीं बिजली गुल होने से दोपहर बाद एकलौता इंडियन बैंक का सिस्टम भी बंद होने से लेन देन ठप हो गया। बता दें कि डाला से सबस्टेशन कोन व कचनरवा सबस्टेशन में बिजली की सप्लाई होती है जो सोमवार की सांय से ही बाधित है।
इस संबंध में अवर अभियंता गजेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि डाला से कोन 33 हजार की सप्लाई के लिए खिंची गई 12 पोल जगह जगह गिरने से तार टूट कर गिर गया है । जिसका पेट्रोलिंग कराकर पोल खड़ा करने व तार खिंचने का काम तेजी से चल रहा है । कार्य प्रगति पर है।




