चतरा ब्लाक के दो ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटी में बंद, फैसला आठ अगस्त को
फैसला आठ अगस्त को

sonbhadra
6:45 PM, August 6, 2024
अखिलेश कुमार सिंह (संवाददाता)
रामगढ़ । चतरा ब्लाक के दो ग्राम पंचायत में आज प्रधान पद के लिए वोट डाले गए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ ग्राम पंचायत कसारी में 1886 मतदाता थे जिसमें 1108 वोट पड़े।मतदान केंद्र पंचायत भवन कसारी पर बनाया गया था। पोलिंग बूथ संख्या 115 पर 368 वोट, पोलिंग बूथ संख्या 116 पर 401 वोट और पोलिंग बूथ संख्या 117 पर 339 वोट पड़ा। कसारी प्रधान पद के लिए यहां कुल तीन प्रत्याशी मैदान में है।
ग्राम पंचायत किचार प्रधान पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में हैं यहां
कुल मतदाता 1327 है जिसमें 872 वोट पड़े। यहां दो मतदान केंद्र पर बनाए गए थे। पोलिंग बूथ संख्या 122 और 123 था जिसमें एक बूथ पर 440 और एक बूथ पर 432 वोट पड़ा। मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय पुरना खुर्द बनाया गया था।
सेक्टर मजिस्ट्रेट, एसडीएम व प्रशासनिक अमला इस दौरान मतदान केंद्र का भ्रमण करता रहा।




