आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 : भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों से हराया
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबला में पाकिस्तान को 64 रनों से हराकर जीत का आगाज किया।

delhi
11:27 PM, June 14, 2026
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबला में पाकिस्तान को 64 रनों से हराकर जीत का आगाज किया।
रविवार को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर हुए इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। भारत के लिए स्मृति मंधाना ने 44 गेंदों पर 68 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के जड़े. वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 36 रन और ऋचा घोष ने 34 रन बनाए. इस तरह भारत ने 20 ओवर में 171 रनों का लक्ष्य रखा । जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 17 ओवर में ही सिर्फ 106 रन पर ऑलआउट हो गई. भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने सर्वाधिक 5 विकेट चटकाए. उनके अलावा, श्री चरणी ने 3 विकेट और शैफाली वर्मा ने एक विकेट हासिल किए।




