ग्राम पंचायत उपचुनाव : गीता देवी भभाईच की प्रधान निर्वाचित
विकास खंड रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में हुए प्रधान पद के उपचुनाव की आज मतगणना हुई, जिसमें गीता देवी 194 वोट से जीत गईं। 404 मत प्राप्त करके कबूतरी देवी दूसरी स्थान पर रहीं। मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच आठ....

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान गीता देवी को प्रमाण पत्र सौंपते आरओ
sonbhadra
1:59 PM, February 21, 2025
राकेश चौबे/आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । विकास खंड रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में हुए प्रधान पद के उपचुनाव की आज मतगणना हुई, जिसमें गीता देवी 194 वोट से जीत गईं। 404 मत प्राप्त करके कबूतरी देवी दूसरी स्थान पर रहीं। मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच आठ राउंड में हुई। जीत की घोषणा होने के बाद आरओ ने गीता देवी को प्रमाणपत्र दिया।
सितंबर 2024 में भभाइच गांव की प्रधान मंतोरिया देवी पत्नी भाईराम की लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया था। प्रधान का पद खाली होने पर गत 10 फ़रवरी को उपचुनाव के लिए हुए पर्चा दाखिला में तीन प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था तथा 19 फ़रवरी को गांव में मतदान संपन्न हुआ। आज हुई मतगणना में गीता देवी को 598 तथा कबूतरी देवी को 404 वोट मिले। कुल मिलकर गीता देवी 194 वोट से विजयी हुईं। आरओ डॉ0 कमलेश कुमार ने उन्हें प्रमाण पत्र दिया। सूचना मिलते ही परिजनों व समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। गाँव में आतिशबाजी छोड़ खुशी का इजहार किया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।




