Gorakhpur News : विद्युत तार गिरने से दो बच्चियों सहित तीन लोगो की जिंदा जलकर मौत
एम्स थाना क्षेत्र के सोनबरसा बाजार में विद्युत तार गिरने से मोटरसाइकिल सवार दो बच्चियों सहित तीन लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।

बिजली तार गिरने से धू-धू कर जलती बाइक
gorakhapur
11:18 PM, December 29, 2024
◆ शव को सड़क पर रखकर परिजनों ने लगाया जाम
◆ मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद
गोरखपुर । एम्स थाना क्षेत्र के सोनबरसा बाजार में विद्युत तार गिरने से मोटरसाइकिल सवार दो बच्चियों सहित तीन लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। बताते चले कि सोनबरसा सरदार नगर मार्ग स्थित नहर रोड पर विद्युत तार गिरने से बाजार से घर लौट रहे धनहा टोला विशनपुरवा के रहने वाले एक मोटरसाइकिल सवार जिसमें दो बच्चियों सहित तीन लोगों की विधुतसर्पघात से मौत हो गई। घटना लगभग शाम 6:00 बजे की बताई जा रही है।वही इस घटना से नाराज परिजनों ने शव को सड़क पर रख कर जाम लगा दिया है । मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।




