Gorakhpur News : तीन बाइकों की टक्कर में पांच की मौत, तीन घायल
मोहद्दीपुर में नहर रोड के पास शुक्रवार की देर रात तीन बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में पिता और दो बेटियों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि पत्नी और एक बेटा सहित तीन घायल हैं।

हादसे में घायलों का हालचाल लेते डीएम व एसएसपी
gorakhpur
8:50 AM, December 7, 2024
■ एक बाइक पर सवार पिता और दो मासूम पुत्रियों की मौत
■ दूसरे बाइक पर सवार दो युवकों की मौत व अन्य तीन घायल
■ सभी घायलों का इलाज मेडिकल कालेज व जिला अस्पताल में चल रहा
■ मौके पर डीएम और एसएसपी पहुंचे
■ मांगलिक कार्यक्रम से घर लौट रहे थे एक बाइक पर सवार पिता और दो पुत्रियां
■ वहीं दूसरे बाइक पर सवार दोनों युवक भी मुंडन संस्कार कार्यक्रम से लौट रहे थे
■ सीएम ने लिया घटना का सज्ञान, जताया दुःख
मोहद्दीपुर में नहर रोड के पास शुक्रवार की देर रात तीन बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में पिता और दो बेटियों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि पत्नी और एक बेटा सहित तीन घायल हैं। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची कैंट थाने की पुलिस ने मृतकों के शव को मोचर्री में रखवा दिया है । वहीं घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।
मरने वालों की पहचान मोहद्दीपुर बिजली घर के पास रहने वाले विक्रात (34) और उनकी दो साल की बेटी लाडो तथा एक साल की बेटी परी के अलावा रुस्तमपुर के मोनू चौहान (32) और बेतियाहाता हनुमान मंदिर के पास रहने वाले सूरज (28) के रूप में हुई। जबकि हादसे में विक्रात की पत्नी निकिता (30) और पांच साल का बेटा अंगद घायल है। जबकि तीसरे बाइक पर सवार युवक घायल युवक की पहचान नहीं हो पाई है।




