Gazipur news : साँप के काटने से दो बच्चों की मौत

कासिमाबाद थानाक्षेत्र के मुहम्मदपुर कुसुम गांव स्थित अपने ननिहाल में पुआल पर सो रहे मासूम भाई-बहनों को सांप ने डंस लिया।

news-img

gazipur

5:16 PM, December 31, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

फैयाज़ खान मिस्बाही (ब्यूरो)

गाजीपुर ! कासिमाबाद थानाक्षेत्र के मुहम्मदपुर कुसुम गांव स्थित अपने ननिहाल में पुआल पर सो रहे मासूम भाई-बहनों को सांप ने डंस लिया। जिससे उनकी गहरी नींद में ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गांव निवासी झूरी यादव की बेटी प्रियंका की शादी मऊ जनपद के थाना क्षेत्र हलधरपुर के गांव बड़या निवासी योगेश यादव से हुई है ‌। प्रियंका का पति विदेश में नौकरी करता है।वह सोमवार को आजमगढ़ विदेश जाने के लिए अपने पेपर सही कराने गया था। प्रियंका अपने 3 वर्ष के बेटे शिवा व 6 वर्ष की बेटी अनन्या के साथ मायके में ही रहती थी। सर्दी से बचने के लिए कमरे में पुआल के उपर बिस्तर बिछाया गया था। रोज की तरह बीती रात भी प्रियंका के दोनों बच्चे उसी पुआल पर बिछे बिस्तर पर सो रहे थे। इस बीच रात करीब 11 बजे जब वो दूध का गिलास लेकर दोनों बच्चों को उठाने गई तो उनके शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी। ये देख वो चीख उठी और गिलास छूट गया। बच्चों के शरीर पर सर्पदंश का निशान भी था। जिसके बाद उसने शोर मचाकर परिजनों को जगाया और दोनों बच्चों को लेकर फौरन मऊ के फातिमा अस्पताल में ले गई। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद मऊ जनपद से प्रियंका के ससुराल वाले आये और दोनों मासूमों के शव अपने साथ ले गए और मंगलवार को घाघरा नदी के किनारे तुर्तीपार घाट पर शवदाह कर दिया।वहीं अपनी पूरी दुनिया उजड़ जाने के बाद मां प्रियंका बेसुध हो गई है!

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.