Film news : श्री राम नवमी के पावन पर्व पर भोजपुरी फिल्म पांच बेटियां का ट्रेलर रिलीज
उदय फ़िल्म एंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म पांच बेटियां का ट्रेलर रिलीज हुआ है।

lucknow
7:47 PM, April 6, 2025
कुलदीप चौरसिया
लखनऊ। आज श्री राम नवमी के पावन पर्व पर उदय फ़िल्म एंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म पांच बेटियां का ट्रेलर रिलीज हुआ है। यह फ़िल्म पांच बेटियों पर आधारित है जो सम्पूर्ण पारिवारिक रिश्तों पर निर्भर है। वहीं इस फ़िल्म के निर्मात्री सुधा वर्मा व सह निर्माता अमरनाथ वर्मा हैं। इस फ़िल्म के निर्देशक बबलू गद्दी बताते हैं कि हमारी फ़िल्म महिला प्रधान फ़िल्म है जिसमे बेटियों के जीवन की कहानी है। वहीं इस फ़िल्म में इमोशन, ड्रामा, रिश्ते नाते और अपनी संस्कृति को ध्यान में रखते हुए फ़िल्म बनाई है। उम्मीद है कि ये हमारा प्रयास आप सभी को बेहद लोकप्रिय होगा। कर्णप्रिय गीतों स शेखर मधुर व राजेश मिश्रा ने लिखा है और अशोक सिन्हा व अनूप तिवारी ने संगीत से गानों में चार चांद लगा दिया है। वहीं फ़िल्म के लेखक विकास तिवारी है , डी ओ पी प्रदीप शर्मा है मारधाड़ अशोक यादव का है। मुख्य सहायक निर्देशक प्रदीप राजा व असिस्टेंट डायरेक्टर देवेंद्र सागर और लाइन प्रोड्यूसर निजाम खान हैं। वहीं फ़िल्म के पीआरओ कुलदीप चौरसिया हैं। कला शैलेंद्र चौरसिया का है।
फ़िल्म के मुख्य भूमिका में सूरज सम्राट, रूपा मिश्रा, माही खान, विनय प्रताप सिंह, निशांत पांडेय, बालेश्वर सिंह, रवि सिंह, राहुल, इन्द्रसेन यादव, सी पी भट्ट, संजू सोलंकी, साहिल सिद्दकी, सूर्या शर्मा, गिरीश शर्मा, धामा वर्मा, नीलम पांडेय, जेपी सिंह, सत्या शुक्ला, धर्मेद्र श्रीवास्तव, रश्मि दास, नीतू चौहान, माधवीश्री (संध्या) व अन्य कलाकार नजर आएंगे।