कोऑपरेटिव बंद होने से किसानों की धान की खरीद हुई बंद, किसान हुए परेशान
विकास खण्ड चोपन के धान क्रय केंद्र करगरा का कोऑपरेटिव बंद होने से किसानों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

sonbhadra
7:07 PM, December 13, 2024
राकेश चौबे
मारकुंडी सोनभद्र। विकास खण्ड चोपन के धान क्रय केंद्र करगरा का कोऑपरेटिव बंद होने से किसानों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। बताते चलें कि प्रत्येक वर्ष ग्राम पंचायत करगरा व गुरदह दुरूह क्षेत्रों के पंजीकृत किसान अपने धान को इसी केंद्र के माध्यम से बेचते थे लेकिन इस वर्ष अधिकारियों की घोर लापरवाही के कारण अभी तक केंद्र बंद पड़ा है। केंद्र व्यवस्थापक खेम नाथ यादव ने बताया कि विभागीय अधिकारियों से अनुमति नहीं मिली है जिसके चलते धान खरीद का काम शुरू नहीं हो पा रहा है। जिलाधिकारी सोनभद्र को अवगत करवाया जा चुका है लेकिन अभी तक कोई निर्देश नहीं मिला है। उक्त के सम्बंध में जिला अधिकारी का ध्यान अपेक्षित है।




