ओबरा शिक्षा समिति का चुनाव संपन्न, अवधेश कुमार सिंह अध्यक्ष निर्वाचित
शिक्षा समिति के चुनाव को डीआईओएस के देखरेख में संपन्न कराया गया। इस दौरान चुनाव प्रवेक्षक अजय कुमार सिंह और चुनाव अधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।

नव निर्वाचित अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह
sonbhadra
9:25 PM, November 17, 2024
जनपद न्यूज ब्यूरो
ओबरा (सोनभद्र) । रविवार को ओबरा शिक्षा समिति का चुनाव शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हो गया । शिक्षा समिति के चुनाव को डीआईओएस के देखरेख में संपन्न कराया गया। इस दौरान चुनाव प्रवेक्षक अजय कुमार सिंह और चुनाव अधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। ओबरा शिक्षा समिति का चुनाव के लिए मतदान सुबह 8:00 से शुरू हुआ और शाम 3:00 बजे तक चला । इसके बाद वोटो की गिनती 4:00 बजे से शुरू हुआ । जिसमें अध्यक्ष पद पर अवधेश कुमार सिंह 102 के सापेक्ष 93 वोट पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी को हराया । जबकि प्रबंधक पद के लिए राकेश मिश्रा 102 वोट के सापेक्ष 94 वोट पाकर विजय हुए। जबकि कोषाध्यक्ष पद पर कृष्णानंद वर्मा ने 102 वोट के सापेक्ष 90 वोट पाकर एक तरफा जीत हासिल किया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर संतोष कुमार सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
आपको बतादें कि उपाध्यक्ष पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके थे। बाकी सात कमेटी सदस्यों भी निर्विरोध चुने गए।
बुधवार को सभी जीते सदस्यों को पद और गोपी नेता की शपथ दिलाई जाएगी।
VO 02 -- वही
जीत के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारी मीडिया से मुखतिब हुए । अध्यक्ष पद पर निर्वाचित अवधेश कुमार सिंह ने बताया हमारी पहली प्राथमिकता विद्यालय में पठन-पाठन सुचारू रूप से संचालित रहे जो काम अधूरे रह गए हैं उन कामों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा । साथ ही शिक्षकों के मांगों को पूरा किया जाएगा । बच्चों को अच्छी शिक्षा दीक्षा मिल सके इसके प्रयास किए जाएंगे ।
वहीं नवनिर्वाचित प्रबंधक राकेश मिश्रा ने कहा विद्यालय में सुचारू रूप से पठन-पाठन शिक्षकों के मांगों को ध्यान में रखते हुए बच्चों को अच्छी शिक्षा साफ-सफाई की व्यवस्था और शिक्षा का कड़ाई से पालन हमारी प्राथमिकता रहेगी विद्यालय के बच्चे आगे बढ़े और टॉपर बने इसका ध्यान रखते हुए उचित मार्गदर्शन किया जाएगा।




