5 राज्यों में होने वाले चुनाव के तारीखों का एलान, 4 मई होगा मतगणना
चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले चुनाव के तारीखों का एलान कर दिया है। चार राज्यों में एक चरण में मतदान होगा, जबकि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में वोटिंग होगी।

delhi
6:13 PM, March 15, 2026
चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले चुनाव के तारीखों का एलान कर दिया है। चार राज्यों में एक चरण में मतदान होगा, जबकि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में वोटिंग होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि भारत में चुनाव लोकतंत्र का पर्व है । उन्होंने कहा कि इन 5 राज्यों में इस बार कुल 17.4 करोड़ मतदाता हैं और कुल 824 सीटों पर वोटिंग होनी है।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए दो चरण में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा। तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को मतदान होगा । केरल, असम और पुडुचेरी के लिए नौ अप्रैल को एक चरण में मतदान होगा। उन्होंने बताया कि चारों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना चार मई को होगी।



