वहीं सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि "ऑटो, टैंपो व ई-रिक्शा में तेज आवाज में संगीत बजाया जाता है। जिससे महिला, बुजुर्ग और छोटे बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है साथ ही उन्होंने कहा कि इन गाड़ियों में कई बार तो इस तरह के अश्लील गाने बजाए जाते हैं, जिससे लोग अपनी परिवार के सामने सुन नहीं सकते। ऐसी स्थिति में वे लोग खुद को असहज महसूस करने लगते हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ऑटो, टैंपो व ई-रिक्शा में तेज आवाज में संगीत बजाने के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, यदि चेकिंग के दौरान किसी भी ऑटो, टैंपो व ई-रिक्शा में म्यूजिक सिस्टम पाया जाएगा तो उसे जब्त करते हुए वाहन सीज के दिया जाएगा।"