देव दीपावली : शिव भजन पर ग्रीन क्रैकर शो व लेजर शो का दिखेगा अलौकिक संगम
काशी की उत्तरवाहिनी जाह्नवी के दोनों तट देव दीपावली पर अद्भुत रोशनी से जगमग होंगे। अर्धचन्द्राकार घाट दीपों की माला पहने दिखेगी तो...

फाइल फोटो
varanasi
5:55 PM, October 26, 2024
■ 10 मिनट, 10 ट्रैक, 1.5 किलोमीटर लम्बे स्ट्रेच ,70 मीटर ऊंचाई तक रहेगा संगम
■ 15 नवंबर को मनाई जाएगी विश्व प्रसिद्ध काशी की देव दीपावली, 12 लाख दीपों से घाटों को रोशन करेगी योगी सरकार
■ अमेरिका में अत्याधुनिक तकनीक पर विकसित "फायर वन फायरिंग" सिस्टम से पहली बार काशी में होगा ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स शो
■ गंगा पार रेत पर आकाश को जीवंत रंगों और पैटर्न से रोशन करने वाले क्रैकर शो, लेज़र शो और संगीत का एक साथ आनंद ले सकेंगे पर्यटक
■ भगवान शिव की महिमा पर आधारित "हर-हर शम्भू", "शिव तांडव "आदि भजनों पर होगा आतिशबाजी शो
वाराणसी । काशी की उत्तरवाहिनी जाह्नवी के दोनों तट देव दीपावली पर अद्भुत रोशनी से जगमग होंगे। अर्धचन्द्राकार घाट दीपों की माला पहने दिखेगी तो वही गंगा पार रेत पर आकाश को जीवंत रंगों और पैटर्न से रोशन करने वाले क्रैकर शो, लेज़र शो और संगीत के संगम का पर्यटक एक साथ आनंद ले सकेंगे। रेत पर शिव के भजनों और धुनों पर ग्रीन आतिशबाजी होगी। विश्व प्रसिद्ध काशी की देव दीपावली 15 नवंबर को मनाई जाएगी। श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार के सामने रेत पर ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स शो होगा। योगी सरकार देव दीपावली को दिव्य और भव्य बनाने के लिए 12 लाख दीपों से घाटों को रोशन करने के साथ, लेजर शो, क्रैकर्स शो भी कराएगी।
पारंपरिक कलात्मकता के साथ अत्याधुनिक तकनीक का भी होगा समागम




