"एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान" क़ो लेकर सीडब्लूसी की बैठक सम्पन्न
बच्चों में बढ़ती नशाखोरी क़ो लेकर सीडब्लूसी एक युद्ध नशे के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान चलाएगा। जिसकी सफलता के लिए आज एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई।

sonbhadra
10:11 PM, July 30, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
मो0नं0 - 7007444590
सोनभद्र । आज विकास भवन स्थित सीडब्लूसी कार्यालय में बच्चों में नशे के बढ़ते प्रभाव क़ो रोकने के उद्देश्य से 'एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान' के संबंध में सीडब्लूसी के अध्यक्ष अखिल नारायण की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
अध्यक्ष अखिल नारायण देव पाण्डेय ने बताया कि "सरकार ने बच्चों के नशे में लिप्त हो जाने को बेहद गंभीरता से लिया है। सरकार ‘एक युद्ध नशे के विरुद्ध’ नशा मुक्ति जागरूका अभियान शुरू करने जा रही है। इसमें जन भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्कूलों से 100 मीटर की परिधि में शराब ठेके, गुटका, पान मसाले आदि नशे से जुड़ी दुकानें संचालित नहीं होने दी जाएंगी। ऐसी दुकानों को बंद कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि शराब, बीयर आदि की दुकानों एवं दवाओं की दुकानों पर नशीली दवाओं की बच्चों को बिक्री न की जाए इसके लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। समय-समय पर उनकी चेकिंग कराई जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।"
प्रभारी थाना एएचटी रामजी यादव ने बताया कि "बेहतर भविष्य के लिए बच्चों को नशे की लत से बचाना होगा और इसके लिए हम सब प्रतिबद्ध है।"
बैठक में बाल कल्याण समिति के सदस्य अमरेश चंद्र पाठक, रंजना चौबे, मांडवी सिंह, थाना मानव तस्करी रोधी मुख्य आरक्षी धनंजय यादव, अमन द्विवेदी, जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक, गायत्री दुबे, सामाजिक कार्यकर्ता आकांक्षा उपाध्याय, वीणा राव, ओआरडब्लू शेषमणि दुबे, चाइल्ड हेल्प लाइन से प्रोजेक्ट को ऑर्डिनेटर नीलू यादव काउंसलर अमन सोनकर, सुपरवाइजर धर्मवीर सिंह, सुधा गिरी, केस वर्कर सीमा शर्मा, अनिल यादव रविन्द्र आदि उपस्थित रहे।




