पांच राज्यों में मतगणना कल, सबकी निगाह बंगाल पर
पश्चिम बंगाल, असम, केरल, पुडुचेरी व तमिलनाडु में हुए मतदान की गिनती कल यानी 4 मई को सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी जो पूरे होने तक जारी रहेगी।

delhi
10:05 PM, May 3, 2026
पश्चिम बंगाल, असम, केरल, पुडुचेरी व तमिलनाडु में हुए मतदान की गिनती कल यानी 4 मई को सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी जो पूरे होने तक जारी रहेगी। पहले बैलेट पेपर्स से वोटों की गिनती होगी और बाद में ईवीएम खोला जाएगा । वैसे रुझानों से ही तस्वीरें साफ होने लगेंगी। 5 राज्यों के मतगणना में पूरे देश की निगाह बंगाल पर रहेगी, जहाँ कांटे की टक्कर मानी जा रही है। एक्जिट पोल के पंडित भी खुल कर कोई दावा नहीं कर पा रहे। इसके बाद असम में भी निगाह रहेगी। क्योंकि असम में हिमंता बतौर सीएम खुद को अकेले ही इस रण का विजेता मान चुके हैं।
तमिलनाडु में एमके स्टालिन के लिए भी खुद को साबित करने की जिम्मेदारी है तो केरल में पी विजयन के लिए भी लड़ाई आसान नहीं है.
पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन और कांग्रेस गठबंधन में सीधी लड़ाई है । फिल्हाल देखना होगा कौन सा राज्य किस पार्टी के खाते में जाता है।




