पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का देशव्यापी सत्याग्रह कल, सभी जिलों में निकलेगा कैंडल मार्च
पेपर से जुड़े विवादों और कथित अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस शनिवार को पूरे देश में एक साथ कैंडल मार्च करेगी।

फाइल फोटो
delhi
5:55 PM, July 24, 2026
पेपर से जुड़े विवादों और कथित अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस शनिवार को पूरे देश में एक साथ कैंडल मार्च करेगी।
पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने देश के सभी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। यह मार्च जिले स्तर पर आयोजित होगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के मार्गदर्शन में यह विरोध कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
पार्टी का कहना है कि यह सत्याग्रह उन छात्रों और युवाओं के समर्थन में है, जिनका भविष्य परीक्षा प्रणाली में कथित गड़बड़ियों और प्रशासनिक विफलताओं से प्रभावित हुआ है। कांग्रेस ने परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बहाल करने की मांग करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी दोहराई है।




