सीएम ममता बनर्जी ने जारी किया घोषणा पत्र

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। इस बार का चुनाव बेहद दिलचस्प और काटें का माना जा रहा है।

news-img

kolkata

10:22 PM, March 20, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। इस बार का चुनाव बेहद दिलचस्प और काटें का माना जा रहा है। 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "मैं बंगाल के लोगों से अपील करती हूं कि बंगाल को बचाने के लिए एकजुट होकर BJP के खिलाफ लड़ें। अगर सेंट्रल एजेंसियां ​​आपको डराने की कोशिश कर रही हैं, तो डरें नहीं। अगर वे आपको पैसे देने की कोशिश कर रहे हैं, तो न लें। वे बॉर्डर इलाकों से पैसा और हथियार, माफिया लाते हैं, यहां अशांति और दंगे कराने की कोशिश कर रहे हैं। मैं बांटने वाली राजनीति नहीं कर रही हूं। हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सब एक जैसे हैं।"

घोषणा पत्र जारी करते हुए पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने कहा कि 'लक्ष्मी भंडार' योजना के तहत, सामान्य वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये मिलेंगे और SC/ST वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1,700 रुपये मिलेंगे । जो युवा बेरोजगार हैं, उन्हें पॉकेट मनी के तौर पर हर महीने 1,500 रुपये मिलेंगे। बंगाल उद्योगों के लिए एक पसंदीदा जगह है। MSME के ​​क्षेत्र में हम पहले स्थान पर हैं। MSME के ​​तहत 1.5 करोड़ कर्मचारी काम करते हैं। बंगाल में चमड़ा उद्योग सबसे बड़ा उद्योग है। 

आपको बता दें कि बंगाल में दो चरणों में चुनाव होने हैं। पहला चुनाव 23 अप्रैल को जबकि दूसरा 29 अप्रैल को होगा। जबकि गणना 4 मई को होगा। 

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.