Chandauli news : चंदौली की आकांक्षा यादव का उपनिरीक्षक पद पर चयन, IPS बनने का लक्ष्य
पुलिस बल में उपनिरीक्षक पद पर चयन हुआ है। उन्होंने 6 नवंबर 2026 को नियुक्ति पत्र प्राप्त किया।

chandauli
6:46 AM, November 10, 2026
सत्येंद्र यादव (संवाददाता)
चंदौली। जनपद के सिकठा ग्राम निवासी आकांक्षा यादव पुत्री हरि शंकर यादव का केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में उपनिरीक्षक पद पर चयन हुआ है। उन्होंने 6 नवंबर 2026 को नियुक्ति पत्र प्राप्त किया।
आकांक्षा की सफलता पर परिवार और ग्रामीणों में खुशी की लहर है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिजनों और शुभचिंतकों के आशीर्वाद को दिया। मेधावी आकांक्षा का लक्ष्य IPS अधिकारी बनना है, जिसके लिए वह लगातार तैयारी कर रही हैं। उनकी उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को प्रेरणा मिल रही है।




