चैंपियंस ट्रॉफी : भारत ने कड़े मुक़ाबले में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया
विराट कोहली के शानदार अर्द्धशतक के दम पर भारत ने दुबई क्रिकेट ग्राउंड पर हुए चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हरा दिया ।

delhi
12:20 AM, March 5, 2025
विराट कोहली के शानदार अर्द्धशतक के दम पर भारत ने दुबई क्रिकेट ग्राउंड पर हुए चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हरा दिया । इस जीत के साथ जहां भारत फाइनल में पहुंचा है, तो दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया को रिटर्न टिकट मिल गया है ।भारतीय टीम ने इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया से 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में मिली हार का बदला भी लिया ।
सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 264 रन के स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में टीम इंडिया ने दमदार खेल दिखाते हुए विराट कोहली की फिफ्टी की मदद से 48.1 ओवर में 267 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। ऐसे में अब फाइनल में टीम इंडिया का सामना 9 मार्च को न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबले की विजेता टीम से दुबई में होगा ।



