CG News : 14 इनामी नक्सली सहित 50 नक्सलियों ने पुलिस अधिकारियों के सामने किया आत्मसमर्पण

रविवार को 50 नक्सलियों ने पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें 14 इनामी नक्सली भी शामिल थे, जिन पर कुल 68 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

news-img

chhattisgarh

11:51 PM, March 30, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता मिली है। रविवार को 50 नक्सलियों ने पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें 14 इनामी नक्सली भी शामिल थे, जिन पर कुल 68 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

जापुर जिले में कुल 50 माओवादियों द्वारा किए गए आत्मसमर्पण को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति बहाल करने की दिशा में अहम कदम बताया गया है । पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों के पुनर्वास की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।अकेले बीजापुर जिले में अब तक 100 से अधिक नक्सली आत्म समर्पण कर चुके हैं ।

सुरक्षा बलों ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के सुकमा और बीजापुर जिलों में दोहरे मुठभेड़ों में 11 महिलाओं सहित 18 नक्सलियों को मार गिराया, जो 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को खत्म करने के मिशन में एक बड़ी सफलता है।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.